वाराणसी: यूपी कॉलेज (U.P. College, Varanasi) के प्राणि विज्ञान (Zoology) विभाग में शिक्षक दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। M.Sc. पूर्वार्द्ध एवं अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज
समारोह की शुरुआत अतिथियों के भव्य स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात प्राचार्य श्री डी.के. सिंह द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री डी.के. सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. तुमुल सिंह, बी.के. सिन्हा सर, संजय श्रीवास्तव सर, सतीश प्रताप सिंह सर एवं विनय सर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रेरणादायी संबोधन और मार्गदर्शन
कार्यक्रम के दौरान संजय श्रीवास्तव सर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन से विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद प्राचार्य महोदय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
पहेलियों और मनोरंजक खेलों ने बांधा समां
गुरुजनों के सम्मान एवं अभिनंदन के क्रम में विद्यार्थियों ने कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया। पहेलियों और रोचक खेलों में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा माहौल आनंदमय हो उठा।
मंच संचालन और समापन
पूरे कार्यक्रम का कुशल एवं मंच संचालन रिया मिश्रा तथा रिया सिंह द्वारा किया गया। समारोह का समापन सभी उपस्थित गुरुजनों, अतिथियों और विद्यार्थियों के लिए आयोजित जलपान के साथ हुआ।















