Home National Delhi दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ‘Astrological Summit’ में डॉ. अनूप कुमार जायसवाल ‘India...

दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ‘Astrological Summit’ में डॉ. अनूप कुमार जायसवाल ‘India Great Celebrity Astrologer’ सम्मान से सम्मानित

151
0

नई दिल्ली / DNA Republic News Desk: देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू (द्वारका) में हाल ही में भव्य और गरिमामय ‘Astrological Summit’ का आयोजन संपन्न हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों से पधारे जाने-माने ज्योतिषाचार्यों, आध्यात्मिक गुरुओं और विद्वानों की गरिमामयी मौजूदगी रही।

इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर ज्योतिष के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, दीर्घ साधना और गहन ज्ञान के लिए डॉ. अनूप कुमार जायसवाल (Dr. Anoop Kumar Jaiswal) को प्रतिष्ठित “INDIA GREAT CELEBRITY ASTROLOGER” सम्मान से सुशोभित किया गया।

बाबा विश्वनाथ और गुरुजनों को समर्पित की सफलता

इस राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के गौरवपूर्ण सम्मान को प्राप्त करने के बाद डॉ. अनूप कुमार जायसवाल ने अपनी खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा:

“यह सम्मान मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा, मेरे गुरुओं के आशीर्वाद और ज्योतिष विज्ञान के प्रति मेरी वर्षों की अनवरत साधना एवं समर्पण का परिणाम है।”

उन्होंने इस ऐतिहासिक अवसर पर देश और दुनिया के कोने-कोने से मिले अपार स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी प्रशंसकों व शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया।

सम्मेलन में विभिन्न देशों के दिग्गजों का हुआ जमावड़ा

‘Astrological Summit’ में विश्व के अनेक देशों से आए शोधकर्ताओं और ज्योतिष विज्ञान के मर्मज्ञों ने प्राचीन भारतीय विद्या और आधुनिक समय में ज्योतिष की प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के अंत में मंच पर उपस्थित अतिथियों और आयोजन समिति ने डॉ. अनूप कुमार जायसवाल को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस सम्मान के बाद ज्योतिषीय जगत और उनके प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है तथा उन्हें निरंतर बधाइयाँ मिल रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here