काशी के सांस्कृतिक इतिहास में विशिष्ट पहचान रखने वाला नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल इस वर्ष अपना 118वां सप्तदिवसीय महोत्सव 14 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक स्थानीय गणेश भवन, गणेश दीक्षित लेन, वाराणसी में आयोजित करने जा रहा है। महापर्व के दौरान वैदिक अनुष्ठान, नारदीय कीर्तन, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं और भव्य शोभायात्रा मुख्य आकर्षण रहेंगी।
[महोत्सव शेड्यूल]
| दिवस एवं तिथि | प्रातःकालीन अनुष्ठान (पूजन/अर्चन) | सायंकालीन / मुख्य कार्यक्रम |
| दिन 1 (14.09.2026) | प्रात: 8 बजे: उद्घाटन (मुख्य अतिथि: महापौर अशोक तिवारी), मूर्ति स्थापना, सहस्रनामार्चन (दूर्वा) | सायं 6 बजे: वसंत पूजा (वेदघोष) सायं 7:30 बजे: नारदीय कीर्तन (श्री वेदांत राकेश केलकर) |
| दिन 2 (15.09.2026) | प्रात: 7 बजे: पूजन व सहस्रनामार्चन (लावा) | रात्रौ 7:30 बजे: विद्वत सत्कार (अध्यक्षता: पंडित अनंत शास्त्री मुले) |
| दिन 3 (16.09.2026) | प्रात: 7 बजे: पूजन व सहस्रनामार्चन (किशमिश) | रात्रौ 7:30 बजे: 12 वर्ष से कम आयु की नृत्य प्रतियोगिता |
| दिन 4 (17.09.2026) | प्रात: 7 बजे: पूजन व सहस्रनामार्चन (बादाम) | अपरान्ह 4 बजे: महिला भजन व हल्दी रोरी रात्रौ 7:30 बजे: पद्यगान प्रतियोगिता (कनिष्ठ व वरिष्ठ स्मृति वर्ग) |
| दिन 5 (18.09.2026) | प्रात: 7 बजे: पूजन व सहस्रनामार्चन (काजू) | रात्रौ 7:30 बजे: ‘ओह माय फ्रॉड’ स्टोरी टेलिंग (सौरभ प्रभाकर शुक्ल) रात्रौ 8:30 बजे: एलसीडी प्रोजेक्टर प्रश्न मंच |
| दिन 6 (19.09.2026) | प्रात: 7 बजे: पूजन व सहस्रनामार्चन (मखाना) | रात्रौ 7:30 बजे: पुरस्कार वितरण रात्रौ 8:30 बजे: संगीत सम्मेलन (शास्त्रीय गायन व कथक) |
| दिन 7 (20.09.2026) | प्रात: 7 बजे: पूजन व सहस्रनामार्चन (मोदक) प्रात: 8 बजे: अथर्वशीर्ष सहस्त्रावर्तन, 10 बजे महानैवेद्य | अपराह्न 2 बजे: भव्य शोभायात्रा |
- उद्घाटन एवं प्रथम दिवस (14 सितंबर):प्रातः 8 बजे महापौर श्री अशोक तिवारी बतौर मुख्य अतिथि गणेशोत्सव का शुभारंभ करेंगे। वेदमूर्ति वीरेश्वर नारायण दातार व पंडित हेमंत जोशी के आचार्यत्व में उत्सव मंत्री श्री अनिरुद्ध कृष्ण घाणेकर मूर्ति स्थापना करेंगे। सायंकाल काशी के वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वेदघोष (वसंत पूजा) और हरी भक्त परायण श्री वेदांत राकेश केलकर का नारदीय कीर्तन होगा, जिसमें तबले पर सागर जैतली और हारमोनियम पर डॉ. रामचंद्र कृष्ण भागवत संगत करेंगे।
- विद्वत सत्कार (15 सितंबर):पंडित अनंत शास्त्री मुले की अध्यक्षता में वेदमूर्ति गोविन्द गंगाधर शिधोरे, पंडित कोमल शर्मा और प्रो. प्रदीप नारायण डोंगरे का विशेष सत्कार किया जाएगा।
- कला व मेधा प्रतियोगिताएं (16–17 सितंबर):तीसरे दिन बाल नृत्यांगनाओं (12 वर्ष से कम) की प्रतिभा दिखेगी, वहीं चौथे दिन महिलाओं के लिए हल्दी-रोरी व भजन के साथ कनिष्ठ तथा स्व. सौ. मनोरमा बाई पुराणिक स्मृति वरिष्ठ पद्यगान प्रतियोगिता होगी।
- बौद्धिक व रंगारंग संध्या (18–19 सितंबर):पंचम दिवस अहमदाबाद के श्री सौरभ प्रभाकर शुक्ल का स्टोरी टेलिंग शो ‘ओह माय फ्रॉड’ और स्व. सुबोध पालन्दे स्मृति एलसीडी प्रश्नमंच होगा। छठें दिन कु. प्राप्ति पुराणिक का शास्त्रीय गायन (संगत: डॉ. संदीप केवले – तबला, प्रवीण सिंह – हारमोनियम) और कु. सिद्धि कस्तुरे का कथक नृत्य सजेगा।
- समापन व शोभायात्रा (20 सितंबर):अथर्वशीर्ष सहस्त्रावर्तन और महानैवेद्य के पश्चात अपराह्न 2 बजे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।















