Home Lifestyle Culture सावन सोमवार और नाग पंचमी के दुर्लभ संयोग पर त्रिलोचन महादेव में...

सावन सोमवार और नाग पंचमी के दुर्लभ संयोग पर त्रिलोचन महादेव में भक्तों का हुजूम, नवीन सिंह का 24 घंटे से जारी है विशाल भंडारा

135
0

जौनपुर (उत्तर प्रदेश): सावन के पावन महीने में सोमवार और नाग पंचमी के विशेष संयोग पर ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के बीच दूर-दराज से पहुंचे हजारों कांवरियों और श्रद्धालुओं ने बाबा त्रिलोचन महादेव का दर्शन-पूजन किया।

अमरनाथ यात्रा से मिली प्रेरणा, 7 साल से जारी सेवा धार्मिक आस्था के साथ-साथ मंदिर परिसर के पास सेवा और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही है। ग्राम सभा छतारी निवासी एवं पूर्व सैनिक नवीन सिंह द्वारा पिछले 7 वर्षों से कांवरियों और श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे का विशाल भंडारा आयोजित किया जा रहा है।

नवीन सिंह (ओनर, सोनम कंस्ट्रक्शन) ने बताया कि सेना में तैनाती के दौरान जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा के लंगर देखकर उन्हें अपने क्षेत्र में सेवा का विचार आया। सावन में रविवार रात कांवरियों को भोजन की समस्या होती थी, जिसे दूर करने के लिए उन्होंने यह 24 घंटे का भंडारा शुरू किया। पिछले वर्ष 40 से 45 हजार श्रद्धालुओं ने यहां प्रसाद ग्रहण किया था।

पौराणिक महत्व और चाक-चौबंद व्यवस्था मंदिर के व्यवस्थापक रविशंकर गिरी के अनुसार, त्रिलोचन महादेव मंदिर का उल्लेख काशी खंड और स्कंद पुराण में मिलता है। नाग पंचमी पर कतारबद्ध होकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

आयोजन को सफल बनाने में रोहित सिंह, अभिषेक सिंह रघुवंशी, नीरज सेठ, आशु सिंह, चन्द्रेश्वर सिंह, अभिषेक सिंह और मनीष सिंह सहित सैकड़ों स्वयंसेवक जुटे रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here